फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: उदयातिथि में स्नान और राशिवार इन चीजों का दान दिलाएगा अक्षय पुण्य

Tue, 15 Jan 2019 09:10 AM IST
शिखा पांडेय शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
डेमो पिक

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, दान का विशेष महत्व होता है। विद्वानों का कहना है कि 14 जनवरी की शाम 7:53 बजे सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 15 जनवरी को उदया तिथि में स्नान, दान लाभकारी रहेगा। ज्योतिषाचार्य व पं. नरेंद्र दीक्षित के अनुसार इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक मकर संक्रांति रहेगी। 

 

विज्ञापन

2 of 11
डेमो पिक

मकर संक्रांति की पूजा विधि
मकर संक्रांति के दिन सुबह किसी नदी, तालाब शुद्ध जलाशय में स्नान करें। इसके बाद नए या साफ वस्त्र पहनकर सूर्य देवता की पूजा करें। चाहें तो पास के मंदिर भी जा सकते हैं। इसके बाद ब्राह्मणों, गरीबों को दान करें।

विज्ञापन

3 of 11
डेमो पिक

इस दिन दान में आटा, दाल, चावल, खिचड़ी और तिल के लड्डू विशेष रूप से लोगों को दिए जाते हैं। इसके बाद घर में प्रसाद ग्रहण करने से पहले आग में थोड़ा सा गुड़ और तिल डालें और अग्नि देवता को प्रणाम करें।

4 of 11
डेमो पिक

मकर संक्रांति में न करें ये गलतियां
सूर्य को जल लोहे ,स्टील या प्लास्टिक के पात्र से मत दें।
- घर में कोई भी सदस्य कहीं भी मांसाहारी भोजन कदापि मत करे।
- शराब का सेवन घर का कोई भी सदस्य कहीं नहीं करेगा।
- धूम्रपान भी वर्जित है।
- घर पर बनने वाले भोजन में लहसुन और प्याज ना डालें। केवल खिचड़ी बनाएं और वही खाएं।

विज्ञापन

5 of 11
डेमो पिक

- भोजन  बनने की जगह भोजन कदापि मत करें।
- पूरे दिन नए या एकदम साफ कपड़े धारण करें।गंदे कपड़े कदापि मत पहनें।
- प्रयास करें कि असत्य मत बोलें।
- ब्रम्हचर्य का पालन आवश्यक है।
- किसी की निन्दा कदापि मत करें।
- यदि आपने भगवान सूर्य से कभी कुछ मांगा है तो वह पूजा इस संक्रांति पर न करने से  समस्या आ सकती है।

विज्ञापन

6 of 11
डेमो पिक

राशिवार करें दान

मेष- 
इस राशि का स्वामी मंगल है। गेहूं और गुड़ का दान करें। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें। मंगल का संबंध रक्त से होता है। रक्त दान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी। गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं।

वृष- इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न दान करें। सुगंधित इत्र का दान करें। चावल और चीनी दान में दें। अपनी सामर्थ्य अनुसार स्टील या चांदी का एक गिलास मंदिर में भेंट करें।

मिथुन- इस राशि का स्वामी है बुध। वस्त्र का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। मूंग की दाल दान में दें। कपूर और धूप अगरबत्ती दान में दें। चांदी को कोई आभूषण सामर्थ्य अनुसार माता जी को चढ़ाएं।

विज्ञापन

7 of 11
डेमो पिक

कर्क- इस राशि का स्वामी है चंद्रमा। चावल और चीनी का दान करें।गाय को आटा खिलाएं। एक चांदी का चंद्रमा दान करें। तांबे का पात्र मंदिर में दान करें। एक तांबे का लोटा और गिलास चम्मच सहित मंदिर में दान दें।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। गेहूं और गुड़ का दान करें। एक ताम्र पात्र  मंदिर में दान करें। रक्त दान करें। धार्मिक पुस्तक बाटें। शिक्षा में उन्नति के लिए गरीब बच्चों में पुस्तक और कलम का वितरण करें।

कन्या- इस राशि का स्वामी है बुध। मूंग का दान करें। कर्पूर का दान किसी देवी माता के मंदिर में करें। गरीबों में अन्न और विशेषकर वस्त्र का दान करें। धार्मिक पुस्तक का दान भी लाभकारी है।

8 of 11
डेमो पिक

तुला- इस राशि के स्वामी शुक्र है। इत्र और सुगंधित अगरबत्ती मंदिर में दान करें। श्री सूक्त की पुस्तक माता लक्ष्मी के मंदिर में भेंट करें।

वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है। गुरु आपका मित्र है। ताम्र पात्र का दान आपके यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। रक्त दान करें।

धनु- इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। पीला वस्त्र दान करें। चने की दाल और हल्दी का दान करें। धार्मिक पुस्तक का दान शिक्षा में प्रगति के लिए आवश्यक है।

9 of 11
डेमो पिक

मकर- इस राशि का स्वामी शनि है।तिल ,तेल का दान आवश्यक है। श्री हनुमान जी के मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं।गरीबों को भोजन कराएं।

कुंभ- इस राशि का स्वामी शनि है।तिल का दान करें। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।लोहे का पात्र दान करें। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें।

मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। धार्मिक पुस्तक का दान आपकी प्रगति में सहायक रहेगा।ग रीब बच्चों में फल , पुस्तक और कलम वितरित करें।चने की दाल का दान करें।

10 of 11
डेमो पिक

कहा किस नाम से जानी जाती मकर संक्रांति

उत्तर प्रदेश : मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व कहा जाता है। सूर्य की पूजा की जाती है। चावल और दाल की खिचड़ी खाई और दान की जाती है। 

गुजरात और राजस्थान : उत्तरायण पर्व के रूप में मनाया जाता है। पतंग उत्सव का आयोजन किया जाता है।

आंध्रप्रदेश : संक्रांति के नाम से तीन दिन का पर्व मनाया जाता है।

तमिलनाडु : किसानों का ये प्रमुख पर्व पोंगल के नाम से मनाया जाता है। घी में दाल-चावल की खिचड़ी पकाई और खिलाई जाती है।

महाराष्ट्र : लोग गजक और तिल के लड्डू खाते हैं और एक दूसरे को भेंट देकर शुभकामनाएं देते हैं

पश्चिम बंगाल : हुगली नदी पर गंगा सागर मेले का आयोजन किया जाता है

असम : भोगली बिहू के नाम से इस पर्व को मनाया जाता है

पंजाब : एक दिन पूर्व लोहड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। धूमधाम के साथ समारोहों का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

11 of 11
डेमो पिक
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
पुण्य काल मुहूर्त - 07:14 से 12:36 तक (15 जनवरी 2019)
महापुण्य काल मुहूर्त - 07:14 से 09:01 तक (15 जनवरी 2019 को)

मकर संक्रांति पूजा मंत्र
ऊं सूर्याय नम: ऊं आदित्याय नम: ऊं सप्तार्चिषे नम:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें