फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आसमान में घने बादल, बारिश के साथ बिजली का खतरा; कानपुर समेत 25 जिलों में अलर्ट

Mon, 31 Aug 2026 11:08 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: उमस भरी गर्मी के बीच कानपुर और आसपास के जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी जिला स्तरीय नाउकास्ट में कानपुर नगर समेत आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसके साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। कानपुर के साथ उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, औरैया समेत आसपास के जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है। बारिश के दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

विज्ञापन

कानपुर और आसपास के जिलों में सतर्क रहने की जरूरत

मौसम में बदलाव के बीच शहर में बारिश होने पर कई इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

आकाशीय बिजली से बचने की सलाह

गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। खेत, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है। मौसम केंद्र के अनुसार यह अलर्ट 30 अगस्त रात 10:27 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों से स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें