निकाह का छपाया गया आमंत्रण पत्र का मुख्यपृष्ठ
- फोटो : अमर उजाला
पुखरायां के कस्बा अमरौधा में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में देखने को मिली। जिसमें मुस्लिम परिवार की एक शादी के निमंत्रण-पत्र में गणेशजी का चित्र छपाया है। यह अलग बात है कि निमंत्रण पत्र केवल हिंदू परिवारों को प्रेषित किए जाएंगे।
कस्बे के जुलहठी मोहल्ला निवासी मोहम्मद मैकू इदरीशी के बेटे मुहम्मद फहीम का निकाह 25 अप्रैल मंगलवार को होना है। कस्बा अकबरपुर की पुरानी बस्ती निवासी मोहम्मद लहीक के घर बारात जाएगी।
उनकी बेटी समरीन खातून के साथ निकाह तय है। अमरौधा निवासी मैकू इदरीशी ने अपने हिंदू व्यवहारियों के लिए आमंत्रण-पत्र अलग से छपवाए हैं। जिसके एक कोने पर गणेशजी का चित्र छपाया है।
यतीश मिश्र, अजयकुमार गुप्त, पुत्तनलाल मिश्र, राजेशकुमार गुप्त, ओमनरायण गुप्त, राकेश शुक्ल, भोलानाथ टंडन, राजकुमार यादव, हरी गुप्त, रामनारायण, विमलकुमार द्विवेदी आदि आमंत्रित हिंदू परिवारों लोग आमंत्रण-पत्र देख गदगद हो गए। वहीं मुहम्मद मैकू इदरीशी का कहना है कि यह दूसरे धर्मों के प्रति आदर और सम्मान है। सभी को एक-दूसरे के धर्म का आदर करना चाहिए।