मुख्तार अहमद व आरिफ को हिरासत में लिया
साथ ही सात रिफिल मशीन, दो इलेक्ट्रिक कांटे व दो बैटरी भी बरामद हुई हैं। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि मौके से मुख्तार अहमद व आरिफ को हिरासत में लिया गया है। आरिफ की निशानदेही पर पुलिस ने पुराने सरकारी अस्पताल के सामने रखी लोहे की गुमटी से एचपी के 12 भरे सिलेंडर और बरामद किए हैं।
मदरसे के नहीं है बरामद सिलेंडर
वहीं, मदरसे के बावर्ची कमरुद्दीन उर्फ कम्मू ने बताया कि बरामद सिलेंडर मदरसे के नहीं है। मदरसे के दो कमरे मुख्तार अहमद किराए पर ले रखा है। यह सिलेंडर उन्हीं के हैं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि बरामद सिलेंडरों में 34 मुख्तार के व 12 आरिफ के हैं। बताया कि मुख्तार अहमद व आरिफ को हिरासत में लिया गया है।
सिलेंडरों की बुक में की जाती है इंट्री
मामले की जांच की जा रही है। वहीं एचपी गैस एजेंसी के संचालक मनोज पालीवाल ने बताया कि वह अपने उपभोक्ता को ही सिलेंडर देते हैं। उनकी बुक में इंट्री भी की जाती है। कहा कि बरामद सिलेंडर कहां से आए उन्हें जानकारी नहीं है।
छापे में मदरसा के अंदर बड़ी संख्या में सिलिंडर, रिफलिंग मशीन बरामद हुए हैं। आरिफ और मुख्तार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम तहत कार्रवाई की जा रही है। यहां पर रिफलिंग कीमदरसा संचालक असद मौके पर नहीं मिले हैं। फोन करने पर संपर्क नहीं हो सका है। -गिरिजा शंकर, पूर्ति निरीक्षक