खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने पकड़ा अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने मौरंग घाट छापा मारा। निदेशक यहां अवैध खनन व मछुआरों की शिकायत पर पहुंची थीं। इस दौरान 9 पोकलैंड, जंगल में छिपाकर रखी गई मशीन व 8 ट्रक पकड़े हैं। प्रमुख सचिव के पहुंचने से अन्य खदान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
यह मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान मोरंग घाट का है। देवलान मोरंग घाट में प्रमुख सचिव करीब 30 मिनट तक रहीं। इस मामले में उन्होंने डीएम को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यहां जलधारा में खनन होना पाया गया है।
खनन निदेशक डॉ. रोशन के यहां से जाते ही डीएम के निर्देश पर मौके पर खनन अधिकारी राजस्वकर्मी व पुलिस पहुंची। पुलिस ने जंगल में छिपाकर खड़ी की गई पोकलैंड मशीन बरामद की है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज हो सकती है। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उनके आदेश पर आगे कार्रवाई होगी।