फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले इटावा में अवैध असलहा फैक्टरी मिलने से मच गया हड़कंप

Thu, 14 Mar 2019 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले इटावा में अवैध असलहा फैक्ट्री मिलने से हड़कंप मच गया। इटावा पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बोरे में 315 बोर और 312 बोर के अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। साथ ही असलहों को बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने 2015 में भरथना के पास हुई ट्रेन डकैती में शामिल होना भी कबूला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस गुरुवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
 

मिला हथियारों का जखीरा

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस, क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम ने लायन सफारी के पीछे दबिश दे कर कल्लू उर्फ पिंकू पुत्र सुरेश चंद्र गोस्वामी निवासी जवाहर रोड, सिंधी कालोनी थाना भरथना, राजीव माथुर पुत्र राम अवतार निवासी कंधेसी पचार, थाना भरथना तथा राजेश कुमार उर्फ सिंह यादव निवासी जवाहर रोड, इटावा को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से मिले बोरे में दो 315 बोर के तमंचे, दो 12 बोर का तमंचे, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, दो खोेखे 315 बारे, आठ अदद लोहे की अधबनी नाल, 01 बांक, 01 पांच किलो का बॉट, तीन हथौड़ी छोटी व बड़ी, 02 बेट पाना, 02 छेनी, 02 प्लास, 03 रेती,02 तिकोरा रेती, 01 पाइप रिंच, 05 स्प्रिंग छोटी, 01 लोहा काटने की आरी मय पत्ता, 02 सुम्मी छोटी बड़ी, 02 टुकड़ा रेगमाल, 02 पीतल की बेल्डिंग और 01 धौकनी हवा करने की बरामद हुई है।

 

ट्रेन डकैती में शामिल थे तमंचा बनाने वाले

एसएसपी ने बताया कि कल्लू उर्फ पिंकू के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं। ये तमंचे बनाकर बेचने का काम करते हैं। 2015 भरथना में संगम ट्रेन में डकैती पड़ी थी। इसमें दो बदमाश शामिल थे। डकैती का मुख्य आरोपी कल्लू है। उस पर चार मामले थाना जीआरपी में चल रहे हैं, जबकि दो मामले थाना सिविल लाइन में दर्ज हैं।

राजीव माथुर के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। इनमें तीन मामले थाना जीआरपी में संगम ट्रेन डकैती समेत दो मामले थाना सिविल लाइन में दर्ज हैं। इनमें तीन मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं। राजेश कुमार उर्फ टमरू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दोनों मामले थाना सिविल लाइन में दर्ज हैं।

 
विज्ञापन

चुनाव में खलल डालने वालों को बेंचते थे असलहा

वार्ता के दौरान एएसपी ग्रामीण राम बदन सिंह, एएसपी क्राइम महेश अत्रि, सीओ सिटी वैभव पांडेय मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि चुनाव और त्योहार के मद्देनजर रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। तीनों आरोपी त्योहार और चुनाव में खलल डालने वालों को असलहा बेचते थे।

उन्होंने किनको असलहे बेचे हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। संयुक्त टीम में निरीक्षक देवेश कुमार शुक्ला, अंजनी कुमार सिंह, उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह यादव मय टीम के अलावा थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता मय टीम के साथ रहे। पुलिस टीम मिली इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें