फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बंद डेयरी फार्म में अवैध रूप से बन रही थी शराब, मौके से भारी मात्रा में बरामद हुई ये चीजें

Wed, 26 Jun 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पकड़ी गई देशी शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा पुलिस और आबकारी  टीम ने मंगलवार देर शाम समथर गांव में बंद डेयरी फार्म में अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से शराब बनाने वाला केमिकल, 422 पउवा शराब, 1663 रैपर, 492 ढक्कन और कार बरामद किया है।
विज्ञापन


दो लोगों को गिरफ्तार किय गया है, जबकि दो भाग निकले। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। समरथ गांव स्थित माइक्रो कामधेनु डेयरी फार्म बंद चल रहा है। इस डेयरी फार्म में पुलिस को शराब बनाने की सूचना मिली थी।

इस पर ऊसराहार थाना पुलिस और आबकारी टीम ने मंगलवार देर शाम डेयरी फार्म छापा मारा। वहां एक शराब बनाई जा रही थी। आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि डेयरी के कमरे से 422 पउवा देशी शराब, 1663 रैपर, 2500 क्यूआर कोड, 492 ढक्कन के अलावा शराब बनाने वाला केमिकल, शराब बोतल शील करने की मशीन और परिसर से एक कार बरामद की गई।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक का दावा है कि इसी कार से शराब की सप्लाई की जाती थी। थाना प्रभारी शिवशंकर पटेल ने बताया कि शराब बनाते समथर निवासी प्रवीन कुमार और मैनपुरी जिले के करहल की नई बस्ती निवासी अमन उर्फ मोनू पुत्र छोटेलाल को गिरफ्तार किया गया।

प्रदीप यादव पुत्र हरविलास यादव निवासी नवलपुर थाना सैफई और छोटेलाल निवासी नई बस्ती करहल भाग निकले। आबकारी निरीक्षक ने ऊसराहार थाने में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । सीओ भरथना बैजनाथ ने बताया कि प्रवीण डेयरी फार्म का मालिक है। डेयरी में घाटा आने पर वह अवैध शराब बनाने और बेचने का काम करने लगा था। 
 
समथर गांव में पकड़ी शराब की अवैध फैक्टरी के आरोपियों की पैरवी में औरैया जिले के एक थाने के दरोगा और सिपाही सिफारिश के लिए पहुंचे थे। उन्होंने थानाध्यक्ष शिवशंकर पटेल से मामले को दबाने और मैनपुरी के आरोपियों को छोड़ने के लिए कहा। चूंकि मामला एसपी और सीओ तक पहुंच चुका था इसलिए  उनकी सिफारिश नहीं चल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें