फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटीयंस के रोबोट ने 97 देशों को पीछे छोड़ा

Sun, 06 Aug 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जापान में 27 से 30 जुलाई के बीच हुए एमोजॉन रोबोटिक्स कंपटीशन में आईआईटी कानपुर (आईआईटीके) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। कई चरणों के कंपटीशन के बाद बचे 100 देशों में आईआईटीके और टीसीएस का रोबोट नंबर तीन पर रहा। टीम को 15 हजार यूएस डॉलर (करीब साढ़े नौ लाख रुपये) मिले हैं। रोबोट को पिकिंग (एक जगह से कुछ भी उठाकर दूसरी जगह पहुंचाना) टास्क के आधार पर तैयार किया जाना था। 
विज्ञापन


कंपटीशन के दौरान टीम ने टास्क के अनुसार रोबोट तैयार किया और उसे प्रदर्शित किया। सबसे पहले रोबोट का सेंसर और उसकी टाइमिंग देखी गई। रोबोट को 20 ऑब्जेक्ट पिक करने का टास्क दिया गया था। इसमें रोबोट ने आर्डर मिलते ही 17 ऑब्जेक्ट पिक कर लिए। पहले टास्क के बाद टीम को पांचवां स्थान मिला। इसके बाद 10 अलग-अलग ऑब्जेक्ट पिकअप करने के लिए दिए गए। इसमें नौ ऑब्जेक्ट रोबोट ने आसानी से उठा लिए। फाइनल में टीम को चौथा स्थान मिला लेकिन ओवरऑल टीम थर्ड पोजीशन पर रही। 
  प्रो. बेहरा ने टीम का किया नेतृत्व
आईआईटीके और टीसीएस की संयुक्त टीम का नेतृत्व आईआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने किया। उनके साथ प्रो. केएस वैंकटेश, अनिमा, सम्राट, आशीष, रवि प्रकाश, मोहित, सिद्धार्थ और अभय थी थे। इनमें कुछ टीसीएस के शोधार्थी भी हैं।
विज्ञापन

  बड़े विश्वविद्यालयों को दी मात
आईआईटीयंस ने दुनिया के कई बड़े विश्वविद्यालयों से आई टीमों को मात दी। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो, ड्यूक यूनिवर्सिटी, क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, टोटॉरी यूनिवर्सिटी तोशिबा, यूनिवर्सिटी ऑफ बून, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

  - जापान में हुए एमोजॉन रोबोटिक्स कंपटीशन में टीसीएस के साथ मिलकर बनाया रोबोट
- तीसरे स्थान पर रही आईआईटीयंसके-टीसीएस टीम, पुरस्कार में मिले साढ़े नौ लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें