फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे की जटिल समस्याओं को दूर करेगा आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारतीय रेल की जटिल समस्याओं, परिचालन व्यवस्था को बेहतर करने में आईआईटी कानपुर मदद करेगा। आईआईटी ने रेलवे की सूचना प्रौद्योगिकी और डेटा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को देखने वाले सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत दोनों संस्थान रेलवे से जुड़ी जटिल समस्याओं का समाधान खोजने के लिए ऑप्टिमाइजेशन, ऑपरेशंस रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में मिलकर शोध एवं तकनीकी कार्य करेंगे।
विज्ञापन


संस्थान के डीन आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रो. जयंधरन जी राव और सीआरआईएस के प्रबंध निदेशक जीवीएल सत्य कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किया। वैज्ञानिकों की टीम स्टार्टअप्स के साथ मिलकर रेलवे की वास्तविक जरूरतों और चुनौतियों को समझेगी और उनके लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी समाधान विकसित करेगी। प्रो. जयंधरन ने बताया कि इस साझेदारी में ऑप्टिमाइजेशन और ऑपरेशंस रिसर्च की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इन तकनीकों के माध्यम से रेलवे की जटिल प्रक्रियाओं का गणितीय और वैज्ञानिक विश्लेषण कर उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के विकल्प तलाशे जा सकेंगे। डेटा एनालिटिक्स के जरिए रेलवे से जुड़े बड़े पैमाने पर उपलब्ध आंकड़ों का अध्ययन कर उपयोगी निष्कर्ष निकाले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें