फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी दिल्ली में लगाएगा साइबर सुरक्षा स्टार्टअप की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्टार्टअप डेमो डे-2025 पर आईआईटी कानपुर के सी3आई हब की ओर से 21 व 22 अगस्त को नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा से संबंधित स्टार्टअप की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें देश के उभरते साइबर सुरक्षा स्टार्टअप्स, निवेशक, शिक्षा जगत और वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों को एक साथ मंच मिलेगा। कार्यक्रम में माराल एयरोस्पेस का मानव रहित विमान तेजसवान और एरोसिस एविएशन इंडिया का एलिमिनेटर कॉमिकेज ड्रोन लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


आईआईटी के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में देश की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा स्टार्टअप, व्यापक प्रभाव के लिए तालमेल का विकास, चुनौतियों और अवसरों का सामना, उभरते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र पर एक गोलमेज सम्मेलन भी होगा। सटीक स्ट्राइक सिस्टम वाले कामिकेज ड्रोन में उन्नत स्वायत्त नेविगेशन का उपयोग किया गया है। इसे जीपीएस निषेधित वातावरण में संचालित किया जा सकता है।

वहीं मानव रहित तेजसवान निगरानी और टोही अभियानों के लिए 12 घंटे की क्षमता का उच्च-ऊंचाई और सौर ऊर्जा से चलने वाला विमान है। कार्यक्रम में अवैध लेनदेन की रीयल-टाइम ट्रैकिंग और जांच के लिए ब्लाॅक चेन फोरेंसिक प्लेटफार्म सिक्योरट्रेस का डेमो दिखाएगा। सप्तांग लैब्स ब्लैकफेंस की शुरुआत करेगा। जो एक मालिकाना साइबर-खतरा खुफिया प्लेटफार्म है जिसे बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, फिशिंग, प्रतिरूपण और ब्रांड दुरुपयोग से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें