प्रो. दत्ता
आईआईटी कानपुर के मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर सुदीप्तो दत्ता का गुरुवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 40 वर्षीय दत्ता को चार सप्ताह से पैनक्रियास में इंफेक्शन की शिकायत थी, वे रीजेंसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे।
उन्होंने कलकत्ता के इंडियन स्टेस्टिकल इंस्टीट्यूट से स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की थी। प्रो. दत्ता के निधन पर डायरेक्टर प्रो. इंद्रनील मन्ना, डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल सहित सभी प्रोफेसर व स्टूडेंटों ने शोक जताया है।