फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टेक मीट में आईआईटी कानपुर को मिला रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर ने आईआईटी पटना में आयोजित इंटर-आईआईटी टेक मीट 14.0 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ आईआईटी कानपुर ने छह वर्षों बाद रजत पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में सभी 23 आईआईटी ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आईआईटी कानपुर की ओर से साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल, स्टूडेंट्स जिमखाना की टीम ने भाग लिया। छात्रों ने देश की नामी कंपनियों और संस्थानों की ओर से दिए गए कठिन तकनीकी सवालों का बेहतरीन समाधान प्रस्तुत किया। उनके नवाचार, तकनीकी समझ और टीमवर्क की सभी ने सराहना की। एटर्नल और स्टेम वाइब से जुड़े प्रश्नों में टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। जियोस्पेटिकल समस्या वक्तव्य में दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा एबुलिएंट सिक्योरिटीज, अरिस्टा नेटवर्क, एलएटी एयरोस्पेस और जीडीएआई से जुड़े विषयों में तीसरा स्थान हासिल किया।

समग्र रैंकिंग में आईआईटी कानपुर को 2951.93 अंक मिले और वह दूसरे स्थान पर रहा। 3438.92 अंकों के साथ आईआईटी खड़गपुर पहले स्थान पर रहा। आईआईटी इंदौर, आईआईटी बीएचयू और आईआईटी मद्रास भी शीर्ष पांच में शामिल रहे। यह सफलता साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के महासचिव तनुश गोयल के नेतृत्व में संभव हुई। कंटिजेंट लीडर त्रिजल श्रीवास्तव तथा उप कंटिजेंट लीडर रचित चौधरी और मयंक अग्रवाल की भूमिका भी अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें