फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Kanpur: तकनीकी और उद्यमशीलता महोत्सव टेककृति 27 मार्च से, 30 तक चलेगा कार्यक्रम…होंगी ये प्रतियोगिताएं

Fri, 24 Jan 2025 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर का टेककृति महोत्सव 27 मार्च से शुरू होगा, जिसमें रोबोवार्स के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव के लिए पंजीकरण करने और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
iit kanpur - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर की ओर से आयोजित होने वाला एशिया का प्रमुख तकनीकी और उद्यमशीलता महोत्सव टेककृति 27 मार्च से शुरू होगा। 30 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आईआईटी छात्रों को तकनीक, उद्यमशीलता, बुद्धिमत्ता प्रदर्शित करने का मंच देगा।

विज्ञापन

टेककृति में रोबोवार्स के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। मशीन लर्निंग कौशल पर केंद्रित एमएल हैकाथॉन होगी। इसके साथ ही ईडीसी (इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतियोगिता) प्रतिभागियों को उन्नत सर्किट डिजाइन करने की चुनौती देगा। एयरोस्पेस के छात्र टेक ऑफ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को संबोधित करने का मिलेगा अवसर
प्रतियोगिता में छात्र और उद्यमी दोनों ही शामिल हो सकते हैं। उद्यमशीलता संबंधी चुनौतियां अगली पीढ़ी के व्यापारिक लीडरों को प्रेरित करेंगी और मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यक्रम प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को संबोधित करने का अवसर प्रदान करेगा। टेककृति 25 के लिए पंजीकरण करने और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.techkriti.org पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें