फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Kanpur Suicide: लैब जूनियर टेक्नीशियन ने लगाई फांसी, मंगेतर से बहस बनी वजह, सुसाइड नोट और डायरी बरामद

Sat, 14 Feb 2026 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर की जूनियर टेक्नीशियन ने मंगेतर से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और डायरी मिली है, जिसमें मानसिक तनाव की बात सामने आई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर परिसर में शनिवार को एक महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही थाना कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ साक्ष्य संकलित किए। कमरे से एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसे जांच में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतका अंजू कुमारी पिछले तीन वर्षों से आईआईटी कानपुर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में लैब जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं।

विज्ञापन

घटनास्थल से सुसाइड नोट और कई हस्तलिखित पर्चियां बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले महिला की अपने मंगेतर से बातचीत के दौरान बहस हुई थी, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए।

विज्ञापन

http://

मंगेतर से हुई बातचीत की भी जांच की जा रही है

बरामद सुसाइड नोट व पर्चियों को जांच में शामिल करते हुए उनकी हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं की जांच कराई जा रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव की बात सामने आई है। मंगेतर से हुई बातचीत की भी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर गहन पड़ताल के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें