आईआईटी कानपुर में फ्रांसीसी छात्रा के उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया है। बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। आरोपी प्रोफेसर की सेवाएं समाप्त हो गईं हैं। उनको रिटायरमेंट लेना होगा। अभी आरोपी प्रोफेसर की नौकरी के 10 साल शेष हैं।
सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर 15 दिन पहले ही अपना सामान लेकर जा चुके हैं। आईआईटी कानपुर के अभी तक के इतिहास में ऐसी यह पहली घटना है। फैसला आने के बाद से संस्थान में हड़कंप है। आईआईटी कानपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बीटेक करने आई फ्रांस की छात्रा ने अपने विभाग के एक वरिष्ठ प्रोफेसर पर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।