फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: शुक्लागंज के सुषमा नर्सिगहोम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दीवार तोड़कर निकाले गए 25 मरीज

Sun, 29 Dec 2019 09:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ी एवं लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित सुषमा हास्पिटल में आज रविवार रात करीब आठ बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग हास्पिटल के बेसमेंट में शार्ट सर्किट के कारण लगी। जिससे निकले धुंए के कारण ऊपर के तल में रहे मरीजों का दम घुटने लगा। आग लगने की सूचना पर अफ रा तफ री मच गई।
विज्ञापन


तभी स्थानीय लोगों ने पड़ोसी क्लीनिक से सटी हास्पिटल की एक दीवार तोड़कर उससे मरीजों को किसी तरह से निकाला। बताया गया करीब 25 मरीज और उनके आधा सैकड़ा तीमारदार हादसे के वक्त वहां मौजूद थे। कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

रविवार रात करीब आठ बजे हास्पिटल के बेसमेंट जहां मैनेजिंग डायरेक्टर का कमरा सहित अन्य कमरे है। यहीं पर रखे कुछ बैटरों में अचानक चिंगारी निकली और शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही बेसमेंट में मौजूद कुछ कर्मचारी जान बचाकर बाहर की भागे। कुछ ही देर में आग बढ़ने के साथ उससे तेजी से धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन

धुंआ  प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल तक कुछ ही देर में पहुंच गया जिससे यहां भर्ती मरीजों का दम घुटने लगा। मरीजों के तीमादारों ने जानकारी की तो बताया गया आग लग गई। यह सुन हास्पिटल में अफ रा तफ री मच गई। लेग जान बचाने को भागने लगे। बेसमेंट के निकट से ही ऊपरी तलों का जीना निकला था।

जिस कारण मरीज फं सने लगे। हो हल्ला और आग देख आस पास रहने वाले कई स्थानीय लोग मदद को दौड़े और हास्पिटल से सटे एक क्लीनिक की छत पर चढ़कर हास्पिटल की दीवार तोड़ी जिससे प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल में भर्ती मरीजों को निकाला गया।

मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन धुंआ अधिक होने के कारण कोतवाली पुलिस भी हास्पिटल के अंदर नहीं घुस सकी। करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची जिसके बाद बेसमेंट की आग बुझाई गई। तब कहीं जाकर धुंआ बंद हुआ और लेगों ने चैन की सांस ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसपी विक्रांत वीर, एडीएम सिटी राकेश कुमार, एएसपी विनोद पांडे, सीओ सिटी यादवेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।
 

जिन्होंने माइक से भीड़ को तितर बितर किया। दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन अधिकारी शिवदरस ने बताया कि करीब एक घंटे में आग बुझाई जा सकी। आग बेसमेंट में रखे बैटरे में निकली चिंगारी से हुए शार्टसर्किट के कारण लगी है।

जिस पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। एसपी ने बताया कि करीब 25 मरीज और उनके आधा सैकड़ा तीमारदार हास्पिटल के अंदर हादसे के दौरान थे। जिन्हें सकुशल निकाल लिया गया है। कोई हतातहत नहीं हुआ है।

मरीजों को बगल के एक नर्सिंग होम में किया गया रेफर
हास्पिटल से निकाले गए कई मरीजों को बगल के चंद्रकुसुम नर्सिंग होम में शिफ्ट किया गया। जिसमें ज्यादातर गंभीर मरीज थे। जिसमें रविवार को ही बांगरमऊ की नीरू शर्मा की सुषमा में डिलीवरी हुई थी। इसके अलावा ललिता निवासी गंगा नगर, सुनैना निवासी चंपापुरवा समेत करीब सात मरीजों को पड़ोस के नर्सिंग होम में रेफ र किया गया।
विज्ञापन

मची हाय तौबा, पुलिस प्रशासन को कोसते रहे लोग 
हास्पिटल में आग लगने के दौरान कई मरीज फं से थे। हास्पिटल के स्टाफ  की मानी जाएं तो आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना करने के साथ ही कोतवाली गंगाघाट  पुलिस को फ ोन किया गया लेकिन दोनों ही देरी से मौके पर पहुंचे। जिसको लेकर घटना स्थल पर मौजूद लोग पुलिस प्रशासन पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए कोसते नजर आए। वहीं घटना के दौरान चीख पुकार मची रही। 
चिकित्सक ने निभाई जिम्मेदारी 
सुषमा हास्पिटल की चिकित्सक डा. सुषमा आर्या हादसे के समय ओपीडी कर रही थी। जिन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी हुई वह भाग कर बाहर आई और मरीज व तीमारदारों के साथ रही। जब तक सभी मरीज बाहर निकाल नहीं लिए गए तब तक वह हास्पिटल के अंदर ही रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें