आईआईटी में डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग (आईएमई) के एमबीए 2016-17 की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडमिशन सिर्फ ग्र्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) से होगा।
अलग से एडमिशन टेस्ट नहीं कराया जाएगा। जिन स्टूडेंटों ने आईआईएम का कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2015 दिया है और अच्छे परसेंटाइल से पास हुए हैं, वे एमबीए का ऑन लाइन फार्म भर सकते हैं। बता दें, आईआईटी कानपुर देश का पहला संस्थान है, जहां आईएमई की स्थापना (1974 में) हुई थी। 2001 से एमबीए की कक्षाएं लग रही हैं।
कैट का यह स्कोर मान्य
85 परसेंटाइल मार्क्स पाने वाले सामान्य, ओबीसी के स्टूडेंट ही आईआईटी के एमबीए में एडमिशन का फार्म भर सकेंगे। एससी, एसटी के स्टूडेंटों के 75 परसेंटाइल मार्क्स होने चाहिए।
शेड्यूल
- 25 जनवरी तक ऑन लाइन फार्म भरे जा सकेंगे। 29 जनवरी तक फार्म भरने का प्रिंट आउट निकाला जा सकता है।
- 17 फरवरी तक जीडी और पीआई की लिस्ट फाइनल की जाएगी।
- 31 मार्च और तीन अप्रैल को जीडी, पीआई कराया जाएगा।
- 10 मई को रिजल्ट आएगा, फिर सीटें भरी जाएंगी।
कोर्स और उसकी अवधि
आईआईटी में एमबीए की पढ़ाई 21 महीने और चार सेमेस्टर में पूरी होती है। इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट वर्क भी कराया जाता है।
फीस
एमबीए के ऑन लाइन आवेदन की फीस 1600 रुपये है। एससी, एसटी स्टूडेंटों को 800 रुपये देने होंगे। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फीस जमा करने की सुविधा है। डिमांड ड्राफ्ट भी भेजा जा सकता है, जो कि रजिस्ट्रार आईआईटी कानपुर के नाम देय होगा।
वेबसाइट
आईआईटी कानपुर की वेबसाइट www.iitk.ac.in के होम पेज पर बने लिंक mbaadmisson 2016-17 पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। इसके अलावा ई-मेल आईडी Mba-adm@iitk.ac.in पर समस्याएं बताई जा सकती हैं। हेल्प लाइन नंबर 0512-2596409 और 2596590 भी जारी किया गया है।
अर्हता
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएशन में 65 फीसदी मार्क्स पाने वाले सामान्य, ओबीसी के स्टूडेंट फार्म भर सकेंगे।
आईआईटी से बीटेक, बीई करने वालों को 10 में से 6.5 क्यूमलेटिव परफारमेंस इंडेक्स (सीपीआई) लाना जरूरी है। एससी, एसटी को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 फीसदी, बीटेक, बीई में 5.5 सीपीआई लाना होगा।
एमबीए की इन ब्रांचों में एडमिशन
एमबीए इन सर्विस, मैन्यूफैक्चरिंग, ऑपरेशन, मार्केटिंग, फाइनेंस और सिस्टम।