कानपुर देहात रूरा के मेधावी अंकुर अग्निहोत्री। इस्पात अनुसंधान में स्वर्ण पदक मिला।
- फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बा के भटौली गांव निवासी युवा वैज्ञानिक अंकुर अग्निहोत्री को बुधवार को भारतीय इस्पात संस्थान, विशाखापट्टनम की ओर से इस्पात अनुसंधान में अहम योगदान करने पर सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान का स्वर्ण पदक दिया गया। कोरोना के कारण बुधवार को पुरस्कार आईआईटी मुंबई की ओर से वर्चुअल तरीके दिया। इस उपलब्धि पर मां सुनीता ने बेटे को फोन पर बधाई दी।
भारतीय इस्पात संस्थान की ओर से इस्पात क्षत्र में अनुसंधान करने पर रूरा कस्बा निवासी भटौली गांव निवासी अंकुर अग्निहोत्री का चयन किया गया था। कोविड के बढ़ते मामले को देखकर मुंबई में बुधवार को पुरस्कार वर्चुअल माध्यम से दिया गया। केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने यह पुरस्कार दिया। इस अवसर पर आईआईटी और आईआइएम के निदेशकों भी मौजूद रहे। अंकुर अग्निहोत्री ने लुधियाना में रहते हुए वर्चुअल माध्यम से समारोह में शिरकत की। बेटे को पुरस्कृत किए जाने पर मां व अन्य परिजनों में बेहद खुशी है। (संवाद)