अगर आपके पास बिजनेस का कोई अच्छा आइडिया है तो आप जीत सकते हैं लाखों का इनाम। यही नहीं कृषि की बेहतरी के लिए कोई नई तकनीक अगर आपने तैयार की है तो उसका भी आप मॉडल प्रदर्शित कर सकते हैं। इसके टॉप विजेताओं को भी लाखों का इनाम दिया जाएगा।
‘अमर उजाला’ और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय (सीएसए) के संयुक्त अभियान ‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन 6 से 8 मार्च तक सीएसए में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कूली और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष बिजनेस प्लान प्रतियोगिता और इनोवेशन प्रदर्शनी लगाई जानी है। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए आप अपने बिजनेस प्लान या इनोवेशन मॉडल की जानकारी 28 फरवरी तक मोबाइल नम्बर 7007625132 या 9506008835 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।
मिलने वाली सभी प्रविष्टियों में से विशेषज्ञों द्वारा सर्वश्रेष्ठ आईडिया और मॉडल चयनित किए जाएंगे जिन्हें सात मार्च को होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रजेंटेशन देना होगा। फाइनल राउंड में प्रजेंटेशन के लिए प्रतिभागियों को 300 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने बताया कि विजेताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की तरफ से भी मदद दिलाई जाएगी। इसके अलावा उन्हें खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए सीएसए और आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ मदद भी देंगे।