फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्रकारिता में है डिप्लोमा तो एक साल में हासिल कर सकते मास्टर डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने डिप्लोमाधारी विद्यार्थियों के लिए नई राह खोल दी है। अब पत्रकारिता में डिप्लोमा कर चुके छात्र-छात्राएं केवल एक वर्ष में मास्टर डिग्री हासिल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में पीजी स्तर पर लेटरल इंट्री व्यवस्था के माध्यम से सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश दिया जाता है जिससे विद्यार्थियों का एक साल बच जाता है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवसरों को देखते हुए यह कोर्स शुरू किया गया था। प्रवेश समन्वयक डॉ. ओमशंकर गुप्ता ने बताया कि लेटरल इंट्री के तहत प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का पीजी डिप्लोमा यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शैक्षिक योग्यता और सीटों की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन

कोर्स विवरण (पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग):
कोर्स सीट फीस अवधि
पीजी लेटरल इंट्री (एमजेएमसी) 10 42,200 1 वर्ष
बीए जेएमसी 50 31,20 3 वर्ष
एम जेएमसी 50 41,200 2 वर्ष
एमए एफएम 30 51,200 2 वर्ष
पीजीडीजेएमसी 30 42,200 1 वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें