फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुछ गलत लगे तो कतई न सहें, मदद के लिए पुलिस से कहें

Wed, 23 Jul 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अकबरपुर महाविद्यालय की छात्राओं ने महिला थाना का भ्रमण किया। पुलिस की कार्यप्रणाली को भी जाना।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में सीओ प्रिया सिंह ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज आते-जाते कहीं कुछ गलत हो रहा है तो कतई न सहें, बल्कि मदद के लिए पुलिस से कहें। पुलिस उनकी दोस्त है मदद जरूर करेगी। अकबरपुर महाविद्यालय की छात्राएं सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित महिला थाने पहुंचीं। यहां थानाध्यक्ष सुषमा से इन छात्राओं का परिचय लिया। छात्राओं को बताया गया कि महिला हेल्प डेस्क में सिर्फ महिला संबंधी अपराधों की सुनवाई महिला पुलिस अधिकारी करती हैं। इस तरह की हेल्प डेस्क सभी थानों में है। इसके बाद छात्राएं नजदीक स्थित पुलिस लाइन सभागार में पहुंचीं।
यहां सीओ प्रिया सिंह ने छात्राओं से संवाद किया। सीओ ने महिला हेल्प लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्प लाइन 112, एम्बुलेंस 102/108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि की जानकारी दी। मिशन शक्ति व वूमेन पावर लाइन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं ऐसे स्थान पर फंस जाए जहां गंतव्य के लिए कोई वाहन न मिले तो पुलिस की मदद ली जा सकती है। 112 पर कॉल करने पर पुलिस वाहन मौके पर पहुंचता है। महिलाओं को सुरक्षित गंतव्य तक छोड़ा जाता है। वहीं सोशल मीडिया और साइबर ठगी से बचने को सतर्क करने की सलाह दी गई। यहां महाविद्यालय की शिक्षक डॉ. सीता त्रिपाठी, डॉ. राममनोहर मिश्र ,खुशी ओमर, खुशबू यादव, नैंशी शर्मा, बुशरा, माही, अर्पिता, आरती, अर्चना, प्रिंशी, मोनिका, लक्ष्मी गौतम, रिया अवस्थी व आदि रहे।
विज्ञापन

...................
छात्राओं के सवाल सीओ के जवाब
सवाल - कई बार कम सवारी होने पर चालक दूसरे रास्ते पर ऑटो ले जाता है। ऐसी स्थिति में पुलिस की मदद किस तरह से लें। - अंशिका कुशवाहा
जवाब - पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 का ह्वाट्स एप नंबर 7570000100 है। ऑटो का नंबर समेत लाइव लोकेशन भेजकर पुलिस की मदद ली जा सकती है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
सवाल- एड्रायड फोन के बजाय कीपैड फोन हो तो किस तरह से पुलिस की मदद ली जा सकती है। - फायजा
जवाब-कीपैड फोन के लिए हेल्पलाइन 7233000100 है। इस नंबर पर टेक्स मैसेज लिखकर भेजने पर पुलिस की मदद मिलती है।
सवाल- यदि कोई किसी से घरेलू हिंसा कर रहा है तो किस तरह से पुलिस की मदद ली जा सकती है। - खुशी
जवाब - हर थाने में महिला हेल्प डेस्क है। यहां महिला पुलिस स्टाफ तैनात है। यहां शिकायत कर नाम गोपनीय रखने का अनुरोध किया जा सकता है। पुलिस ऐसी स्थिति में नाम गोपनीय रखते हुए पीड़ित की कानूनी मदद करती है।
विज्ञापन

सवाल - यदि किसी के साथ कुछ गलत हो रहा है तो किस तरह से पुलिस मदद करती है। -अर्चना तिवारी
जवाब - शिकायत मिलते ही पुलिस त्वरित कार्यवाही करती है। महिला संबंधी अपराध में कार्यवाही की मॉनीटरिंग की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें