फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींगुर और डायबिटीज का ये कनेक्शन जानकर दंग रह जाएंगे आप

Sat, 02 Feb 2019 05:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
डायबिटीज प्रिवेंशन कंट्रोल प्रोजेक्ट के तहत गुरुवार को उर्सला में डाक्टरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। वर्ल्ड डायबिटीज फोरम (डब्ल्युडीएफ) के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में साउथ कोरिया के विशेषज्ञ डॉ. ली सैम गू ने बताया कि झींगुर का फूड सप्लीमेंट डायबिटीज के उन रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है जो चार तरह के सॉल्ट की दवाएं खातें हैं, इंसुलिन लेते हैं और शुगर लेवल नहीं घट रहा है।
विज्ञापन


विश्व के कई देशों में मरीजों पर किए गए परीक्षण में इसका लाभ मिला है। फाउंडेशन के संयोजक डॉ. राजेश जैन ने बताया कि शहर में पांच रोगियों को दवा शुरू की गई है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के साउथ अफ्रीका के सदस्य डॉ. ली गू, डॉ. जू यंग ली और डब्ल्युडीएफ के संयोजक डॉ. जैन ने गुरुवार सुबह डफरिन, दोपहर को उर्सला में डाक्टरों को डायबिटीज कंट्रोल के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

शाम को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शहर के 10 डायबिटीज रोग विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि जिन रोगियों ने झींगुर वाला फूड सप्लीमेंट लिया, उनकी शुगर घटी है। झींगुर में 70 फीसदी प्रोटीन होता है। इसके अलावा फूड सप्लीमेंट बीटा सेल की संख्या बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें