फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न मिली तो घर से निकाला 

Fri, 08 Sep 2017 11:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन

दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

कानपुर देहात के डेरापुर निवासी नीलम पुत्री रामआसरे ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह बनारसीदास मोहल्ला निवासी मनोज कुमार से आठ फरवरी 2014 को किया था। शादी के बाद ससुरालीजन कम दहेज का ताना देने लगे और बाइक की मांग करने लगे। उसने मायके में बताया तो उन लोगों ने और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। यह बात जब उसने ससुराल में बताई तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मनोज, ससुर वीरेंद्र, सास हीरामती, ननद मंजू, ननदोई रामनरेश व जेठ विजय शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें