फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

Fri, 08 Sep 2017 11:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


विकासखंड अजीतमल परिसर में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपध्याय की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।   

 शुक्रवार को विकास खंड अजीतमल के परिसर में समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपूसिंह ने प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार से प्रारंभ हुई इस प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी विभाग आदि ने अपने अपने स्टाल लगाए। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने भी लोगाें को संबोधित कियाी। खंड विकास अधिकारी करूणाकर अदीब ने अधीनस्थों से योजनाओं को पात्र लाभार्थियों को ही देने की अपील की। इस मौके पर आशाराम राजपूत, विद्या सिंह, सोनू सेंगर, सुरेश पांडेय, अरविंद कटियार, आदि सभी पंचायत मंत्री, ब्लॉक कर्मचारी, ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें