फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि: जरूरत पड़ी तो ऑनलाइन परीक्षाएं भी संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर की छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अधूरी परीक्षाओं को लेकर अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि 15 मई तक सरकार के आदेशों का इंतजार करेंगे, इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ऑनलाइन परीक्षाएं भी कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते विवि की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। 16 अप्रैल को खत्म होने वालीं परीक्षाओं के लिए अभी तक कोई नया शेड्यूल तैयार नहीं हो सका है। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है। फिर भी अगर स्थिति अप्रैल या 15 मई तक सुधर जाती हैं तो नया शेड्यूल जारी कर परीक्षाएं कराई जाएंगी। 1
15 मई तक भी अगर ऐसी स्थिति बनी रहती है तो ऑनलाइन परीक्षाएं भी कराई जा सकती हैं। बताया कि जून में नए सत्र के लिए आवेदन मांगकर प्रवेश परीक्षा भी कराई जा सकती है। सेमेस्टर परीक्षाओं का कोर्स ऑनलाइन पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें