फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के माध्यम से पढ़ेंगे सीआईएससीई बोर्ड के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में अप्रैल में अधिकतर स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाता है। लॉकडाउन की वजह से इस बार यह काफी लेट हो रहा है। इसी क्रम में द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने नई पहल की है।
विज्ञापन

9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों को टेलीविजन के माध्यम से पढ़ाएगा। यह शुरुआत शनिवार से होगी। शुरुआत में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के विषयों को पढ़ाया जाएगा। आईसीएसई की सी जोन की कन्वीनर वनिता मेहरोत्रा ने बताया कि एबीपी आनंदा नाम के बंगाली चैनल में शनिवार और रविवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक का स्लॉट लिया गया है।
इसमें अंग्रेजी, गणित और साइंस के शिक्षक कक्षाएं लेंगे। काउंसिल इन दो दिन के मिलने वाले रिस्पांस को देखने के बाद ही कक्षाओं को आगे संचालित करने पर निर्णय लेगा। सभी बच्चों से अपील की गई है कि वह इसका लाभ लें, ताकि उनकी पढ़ाई में सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें