फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे फेंका कूड़ा ताे दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 12 Dec 2017 06:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अाप का घर रेलवे ट्रेक के क‌िनारे हैं अाैर हर राेज सुबह घर की सफाई करने के बाद अाप कूड़ा रेलवे ट्रेक पर फेंक देते हैं ताे अब अाप काे सावधान हाेने की जरूरत है। अगर काेई रेलवे ट्रेक क‌िनारे कूड़ा डालते हुये पकड़ा गया ताे उसके ख‌िलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

 
उन्नाव में शहर का कूड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक रहे नगर पालिका के ठेकेदारों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने शिकंजा कसा है। ठेकेदारों को तलब कर कूड़ा फेंकने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है। वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक ने नगर पालिका ईओ को नोटिस भेजकर ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए कहा है।  

नगर पालिका के ठेकेदार शहर का कूड़ा गेट नंबर 26 व आवास विकास मोहल्ला की तरफ रेलमार्ग किनारे फेंक रहे हैं। गंदगी की शिकायत पर आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने ठेकेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर ने नगर पालिका से संबद्ध ठेकेदारों को तलब कर रेलवे ट्रैक के किनारे व रेलवे की भूमि पर कूड़ा न फेंकने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दाैरान कूड़ा पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य निरीक्षक ने ईओ को नोटिस भेजकर ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए कहा है। शासन स्तर पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि रेलमार्ग के किनारे कूड़ा न फेंके जाने की चेतावनी दी गई है। कूड़ा फेंके जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें