फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में कन्या पूजन के लिये जा रहे थे लाेग फिर हुअा कुछ एेसा

Tue, 12 Dec 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटा
विज्ञापन
च‌ित्रकूट में ग्रामीणाें काे लेकर कन्या पूजन के ल‌िये मडफा मंदिर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। ट्रैक्टर की ट्राली में करीब तीन दर्जन लाेग सवार थे। हादसे में लगभग दो दर्जन लाेग घायल हुये हैं। चार की हालत गंभीर होेने पर उन्हें बांदा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज बघेलाबारी बदौसा निवासी धनराज के घर कन्या भोज का निमंत्रण था। जिसके लिए सोमवार की सुबह जिले की सीमा चित्रकूट भरतकूप के पास स्थित मड़फा पहाड़ में पूजन व सामूहिक भोज के लिए एक ट्रैक्टर में लगभग 35 महिला पुरुष व बच्चे जा रहे थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही ट्रैक्टर चितराहाई भगवतपुर के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वहां चीख पुकार मच गई।

ट्रैक्टर चालक के पास बोनट पर बैठे बघेलावारी निवासी दिनेश कुमार (28)पुत्र जुगुल गिरकर पहिए के नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा लगभग दो दर्जन घायल हो गए। जानकारी होते ही बदौसा व भरतकूप पुलिस टीमें वहां पहुंची और घायलों को बदौसा, भरतकूप व जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चित्रकूट अस्पताल में बघेलावारी निवासी धर्मराज , कोलौंहा निवासी सुंदर सिंह और केशव प्रसाद को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बदौसा व बांदा अस्पताल में बघेलाबारी निवासी अवधेश (20), शिवकंया(20) पत्नी  निरीज कु मार,लक्ष्मी (16) पत्नी चुन्नी लाल, धर्मराज (35) ,दीपक (13) ,निराशा (13) व पूर्ति (8) वर्ष पुत्री प्यारे लाल गुप्ता  व कंधवनिया गांव  की दयावती (50) पत्नी बाबू लाल, ज्ञानवती (65) पत्नी रामफल, मटौंध क ी गुड़िया (16), भागवतपुरी की अंजली (13), कोल्हुआ निवासी देवकी (60) प्रेम को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें