फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामला: इफ्तिखारुद्दीन के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार, साबित हो रहे हैं कई आरोप, हो सकती है विभागीय कार्रवाई

Sun, 10 Oct 2021 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसआईटी ने जब ये पता करने की कोशिश की आखिर जिन तीन किताबों को इफ्तिखारुद्दीन ने कहां से छपवाया है तो पता चला कि किताबों पर पब्लिशर व प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं छपा है। एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया।
विज्ञापन
मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन,आईएएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के खिलाफ एसआईटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। एसआईटी अब जांच रिपोर्ट शासन को जल्द ही सौंपेगी। आईएएस पर लगे आरोपों में कई के संबंध में साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन


जिसके आधार पर एसआईटी कार्रवाई की संस्तुति करेगी। हालांकि अभी एसआईटी के अफसर इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सरकारी आवास में तकरीर कराने के मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के वीडियो वायरल होने के बाद शासन ने डीजी सीबीसीआईडी जीएल मीणा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी।

एसआईटी ने जब ये पता करने की कोशिश की आखिर जिन तीन किताबों को इफ्तिखारुद्दीन ने कहां से छपवाया है तो पता चला कि किताबों पर पब्लिशर व प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं छपा है। एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया।
विज्ञापन


जिससे किसी को पता न चल पाए कि किताबें कहां से और किसने छापी हैं। हालांकि जहां से किताबों की छपाई कराई गई है एसआईटी उन तक जांच के दौरान पहुंच गई है। इस सभी तथ्यों को रिपोर्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें