फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं निकला गड्डी लेके': खलासी ने नशे में दौड़ाया ट्रक, तीन कारों समेत आठ वाहनों को मारी टक्कर, एक घायल

Sat, 14 Oct 2023 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मरियमपुर से कोकाकोला क्रासिंग के बीच सड़क पर काफी लोगों की आवाजाही रहती है। शाम के वक्त इस रोड पर भीड़ बढ़ जाती है। ट्रक वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में न घुसता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
कानपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर में शुक्रवार देर शाम नशे में धुत खलासी ने खाली ट्रक सड़क पर दौड़ा दिया। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ीं तीन कारों, दो दुपहिया वाहनों और तीन ई-रिक्शों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इसके बाद फास्ट फूड की दुकान के बाहर रखे सामान और बिजली के पोल को तोड़ते हुए ई-रिक्शा विक्रेता की दुकान में जा घुसा। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। वहीं गुस्साए व्यापारियों और राहगीरों ने खलासी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
झारखंड के रांची से सरिया औी लोहे का सामान लेकर ट्रक सरोजनी नगर आया था। व्यापारी की दुकान में माल उतारने के बाद चालक बंटी ट्रक को रूरा कानपुर देहात निवासी खलासी भूपेंद्र प्रताप सिंह के हवाले करके अपने घर चला गया। इसके बाद खलासी ट्रक लेकर निकला।

विज्ञापन

नशे में धुत था..अनियंत्रित होकर मारी टक्कर
देर शाम करीब 6:30 बजे नशे में धुत भूपेंद्र ट्रक स्टार्ट कर मरियमपुर से कोकाकोला क्रासिंग की ओर जाने लगा। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे खड़ी व्यापार मंडल के नेता सर्वोदयनगर निवासी लोहा व्यापारी महेशी सोनी की दो और काकादेव निवासी शुभम शर्मा की एक कार में टक्कर मार दी।

ई-रिक्शा की दुकान में घुस गया
शोर मचाने पर भूपेंद्र ट्रक लेकर भागने लगा, तो तीन ई-रिक्शा, एक स्कूटी, एक बाइक को चपेट में लेते हुए गुमटी निवासी हैप्पी अरोड़ा की फास्टफूड की दुकान के बाहर रखे सामान और बिजली के पोल को तोड़ते हुए गोविंदनगर निवासी पंकज भगत की ई-रिक्शा की दुकान में घुस गया।

पुलिस ने ट्रक व खलासी को पकड़ लिया
ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक रामलाल घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक व खलासी को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नशा उतरने पर खलासी से पूछताछ की जाएगी। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रक दुकान में न घुसता तो हो सकता था बड़ा हादसा
मरियमपुर से कोकाकोला क्रासिंग के बीच सड़क पर काफी लोगों की आवाजाही रहती है। शाम के वक्त इस रोड पर भीड़ बढ़ जाती है। ट्रक वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में न घुसता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें