शुक्रवार रात्रि दस बजे वह अपना कार्यालय बंद कर सत्यम विहार निवासी प्रेमिका के घर आ गया। किसी की सूचना पर पीछे से उसकी पत्नी भी अपने रिश्तेदारों संग आ धमकी और पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर विवाद होने लगा, जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।
प्रेमिका से पिछले 30 वर्षों से संबंध हैं
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो प्रेमिका ने अपने को सरकारी अध्यापिका बताया। पुलिस पति को थाने लेकर आ गई। वहीं महिला के पति ने बताया कि उसके अपनी प्रेमिका से पिछले 30 वर्षों से संबंध हैं। इसके बाद में पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी और थाने में हंगामा किया।
तहरीर के आधार पर जांच कर होगी कार्रवाई
पत्नी ने प्रेमिका पर आरोप लगाया कि उसने मेरे पति के जेवर, एफडी, जरूरी कागजात तक कब्जे में ले रखे हैं। यहां तक कि व्यापार में भी साझेदार है और आए दिन पति को फोन कर बुलाती है और धमकी देती है। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।