फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी नौकरी मिलने पर बदला धोखेबाज प्रेमी...मांगे 35 लाख, न मिले तो किया शादी से इनकार; प्रेमिका ने दी जान

Sat, 03 Feb 2024 01:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल गई। प्रेमी ने नौकरी मिलने के बाद शादी से इनकार कर दिया। इससे खफा प्रेमिका ने जान दे दी। युवती के घर आकर शादी के लिए 35 लाख रुपये मांगे थे। साथ ही युवक के परिवार फिर हैसियत का हवाला देकर बेइज्जत करने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन
lover refused to marry - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हनुमंत विहार थाना इलाके में सरकारी नौकरी मिलने पर प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत प्रेमिका ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका जिला पंचायत सदस्य की भतीजी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली बढ़ईपुरवा निवासी राजमिस्त्री अरविंद पाल अपनी पत्नी राजन देवी, बेटी संध्या और बेटे संदीप के साथ हनुमंत विहार थाना इलाके के संजयगांधी नगर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके भाई ज्ञान सिंह पाल रूरा कानपुर देहात से जिला पंचायत सदस्य हैं। 

पिता ने बताया कि बेटी संध्या (21) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। संध्या का तीन वर्षों से फतेहपुर के जहानाबाद बेहटा गांव निवासी एक युवक से प्रेस संबंध थे, जो उनके पड़ोसी का साला है। एक साल पहले युवक की एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन) में नौकरी लग गई। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि 21 जनवरी को पड़ोसी घर आए। संध्या की युवक से शादी के लिए तैयार तो हो गए, लेकिन 35 लाख रुपये दहेज मांगा। दहेज देने में असमर्थता जताई तो संध्या से युवक को भूल जाने की बात कहते हुए हैसियत का हवाला देकर बेइज्जत किया। 

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। परिजनों के अनुसार, इसके बाद से संध्या अवसाद में थी। गुरुवार शाम अरविंद कुछ काम से प्रयागराज गए। मां व भाई भी काम पर गए। 

 

इस बीच संध्या ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने शव को फंदे से उतरवाकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जांचकर एफआईआर दर्ज की जाएगी। शव के पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई।

 

शादी का झांसा देकर कर रहा था शारीरिक शोषणभाई संदीप का आरोप है कि विवेक शादी का झांसा देकर तीन साल से बहन का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब शादी करने की बारी आई तो मुकर गया। संध्या स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। विवेक प्राइवेट नौकरी करता है और मां घरों में काम करती है। 

 
विज्ञापन

भाई ने बताया कि उसके चाचा ज्ञान सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। दूसरे चाचा अखिलेश डॉक्टर हैं। युवक का अक्सर अपने बहनोई के घर आनाजाना था। उसी दौरान उसके और संध्या के बीच प्रेम संबंध हुए थे। उनके प्रेम संबंधों की जानकारी मृतक के परिजनों ने हाल में पता चलाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें