फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मीट गर्म न करने पर पति ने डांटा, पत्नी फांसी पर झूली, शव देख मच गया कोहराम

Sat, 22 Aug 2020 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में मीट गर्म न करने के विवाद में पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार छेदी सिंह का पुरवा निवासी पेंटर राहुल उर्फ मोनू की जुलाई 2019 में शादी हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार को अपनी मां व बहन के साथ छत पर था। तभी उसने पत्नी किरन (25) से मीट गर्म करके लाने को कहा। मना करने पर उसने सबके सामने पत्नी को डांट दिया।

इससे नाराज होकर पत्नी ने नीचे कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। राहुल उसे उतारकर अस्पताल लेकर गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें