फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पति ने पत्नी के चरित्र पर उठाया सवाल तो महिला बोली- लाई डिटेक्टर टेस्ट करवा लो

Sun, 01 May 2022 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पति ने पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दायर किया। पत्नी ने पति के आरोपों का सच बताने के लिए कोर्ट से उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा जरौली में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठा दिया। अपनी पवित्रता साबित करने को पत्नी लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कराने को तैयार है। पीड़िता ने अपर पारिवारिक न्यायालय द्वितीय की कोर्ट में प्रार्थनापत्र देते हुए गुहार लगाई है। महिला की अर्जी पर चार जून को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


युवक की शादी बर्रा निवासी युवती से 10 फरवरी 2015 को हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। अधिवक्ता कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, भरण-पोषण का मुकदमा कोर्ट में दाखिल किया।

वहीं, पति ने पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दायर किया। इस आधार पर पत्नी के गुजारा भत्ता की मांग को भी खारिज करने की अपील की। हालांकि, पत्नी ने पति के आरोपों का सच बताने के लिए कोर्ट से उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें