फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, मासूम बोला- पुलिस अंकल पापा ने मम्मी को मार डाला

Mon, 28 Mar 2022 02:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम संहिजना स्थित शहीद बाबा की मजार के एक कमरे में विवाहिता की धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से फरार चल रहे महिला के पति की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सात साल के पुत्र ने भी पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बेटे ने पुलिस से कहा कि अंकल पापा ने मम्मी को मार डाला। पुलिस बच्चे के साथ ही मृतका के पति के घर वालों से पूछताछ कर रही है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कंझायी मजरा संतरहा निवासी राम सेवक रविवार रात पत्नी प्रीति को विदा कराने के लिए लखनऊ गया था।

रात करीब दस बजे घर वापस लौटे राम सेवक के साथ केवल सात वर्षीय पुत्र अंशू था। इस बीच उसके सात वर्षीय पुत्र ने मां को पिता द्वारा मार डालने की बात बताई। इस पर घर वाले ग्रामीणों के साथ बताई गई जगह पर तलाश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कंझायी गांव से तकरीबन तीन किमी के फासले पर संहिजना गांव स्थित शहीद बाबा के मजार में स्थित एक कमरे से प्रीति का शव बरामद हुआ। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया था। इसके बाद से पति फरार हो गया। बताया जा रहा है कि राम सेवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस व क्राइम ब्रांच मृतका के पुत्र अंशु व फरार पति के भाई आदि से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें