फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या फिर खुद भी फांसी पर झूल गया पति, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Sun, 03 Feb 2019 06:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस
विज्ञापन
महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र के मोहल्ला छोटा रमना में स्थित दूध डेयरी में रह रहे पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में पति पंखे में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गया। उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह काफी देर तक शटर न खुलने पर दूधिये ने डेयरी मालिक के बेटे को फोन कर बुलाया। बेटे ने शटर खोला तो दंपती मृत था। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। मृतक के बेटे ने घटना की तहरीर कोतवाली चरखारी में दे दी है। 


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भैंसासुर निवासी मीरा (52) की शादी कोतवाली उरई क्षेत्र के ग्राम मलूपुरा निवासी बलराम चंसौरिया (58) पुत्र गयाप्रसाद चंसौरिया के साथ हुई थी। सोलह साल से बलराम चंसौरिया चरखारी में अपनी ससुराल में आकर रहने लगा था।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
बलराम चंसौरिया अपनी पत्नी के साथ मोहल्ला छोटा रमना में दूध डेयरी चलाता है। आएदिन दोनों लोग दूध देयरी में ही लेट जाते थे। अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। शनिवार की रात पत्नी से विवाद होने पर पति ने मीरा की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद फांसी पर झूल गया जिससे उसकी भी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी रीता सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के बेटे पंकज ने कोतवाली चरखारी में घटना की तहरीर दे दी है। दंपत्ति की मौत की खबर फैलते ही भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। मोहल्लेवासियों ने भी दोनों के बीच झगड़ा होने की बात बताई हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि झगड़े के बाद पति ने पहले पत्नी का गला दबाया। इसके बाद खुद फांसी पर झूल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें