फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता एप डाउनलोड करने में यूपी का ये शहर है नंबर-1

Sun, 03 Feb 2019 03:27 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
स्वच्छता एप डाउनलोड करने के मामले में कानपुर शहर 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले देश के अन्य सभी शहरों को पछाड़कर नंबर-1 पर आ गया है। शहर में 1.53 लाख लोगों ने अपने एंड्रायड मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड किए। 
विज्ञापन


31 जनवरी तक हुई ओवरऑल रैंकिंग में कानपुर मुल, अनहेल और मुराद नगर के बाद 188.08 स्कोर के साथ चौथे नंबर पर रहा। अपर नगर आयुक्त (प्रथम) अमृत लाल बिंद ने बताया कि कानपुर के ऊपर के तीनों शहरों की आबादी बहुत कम है।
विज्ञापन

डेमो पिक
इस प्रकार 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में अपना शहर नंबर-1 पर आ गया है।  शनिवार को शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से जारी रैंकिंग में सिटिजन फीडबैक के मामले में भी कानपुर इंदौर को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है।

सिटिजन फीडबैक के मामले में कानपुर देशभर में तीसरे नंबर पर है। सिटिजन फीडबैक में शहरवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में जागरूकता और साफ-सफाई संबंधी सात सवालों के जवाब देने होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें