फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बेटे के सामने पति ने किया पत्नी पर खुरपी से हमला, फिर रस्सी से गला दबाकर दी दर्दनाक मौत

Tue, 12 Mar 2019 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
विज्ञापन
कन्नौज के गुरसहायगंज में रात को घर पहुंचे टेंपो चालक ने किसी विवाद में पत्नी के सिर पर खुरपी से हमला कर घायल कर दिया। बेहोश होने पर रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड के चश्मदीद गवाह बेटों को घर में कैद कर दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर कमरे में देखा तो होश उड़ गए। इसके बाद पूरी घटना सामने आई। पड़ोसियों ने कमरे से बच्चों को निकाला। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी नशे में था। सूचना पर पहुंचे एएसपी विनोद कुमार और सीओ श्रीकांत प्रजापति ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन कर खून से सनी खुरपी बरामद की। मृतका के भाई ने आरोपी पति समेत उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  

 

खुरपी से गीता देवी के सिर पर हमला कर घायल कर दिया

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़ा निवासी राम निवास यादव टेंपो चलाता है। करीब 12 वर्ष पूर्व सदर कोतवाली के पठकाना मोहल्ला में रहने वाली 35 वर्षीय गीता देवी से उसकी शादी हुई थी। उसके दो बेटे आकाश (7) और अंशू (4) हैं। राम निवास अक्सर शराब के नशे में घर जाता था। इससे पत्नी से विवाद होता था।

सोमवार रात को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इससे पत्नी के साथ झगड़ा होने लगा। रात करीब 10 बजे उसने खुरपी से गीता देवी के सिर पर हमला कर घायल कर दिया। बेहोश होने पर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। रात करीब 11 बजे बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और मुख्य दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकला।  

 
विज्ञापन

अंदर चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था शव

मंगलवार सुबह देर तक राम निवास के घर के दरवाजे की पड़ोसियों ने बाहर से कुंडी लगी देखी।  भाई राम विलास ने पड़ोसियों के साथ कुंडी खोली। अंदर चारपाई पर खून से लथपथ गीता का शव पड़ा था। यह देख सभी दंग रहे गए। एक कमरे में कैद आकाश और अंशू को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना  कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को दी गई। फोरेंसिक टीम के साथ एएसपी विनोद कुमार और सीओ श्रीकांत प्रजापति पहुंचे।  पुलिस टीम ने खून से सनी खुरपी बरामद की है। वहीं, मृतक के भाई बृजेश यादव निवासी मोहल्ला पठकाना ने राम निवास और उसके एक रिश्तेदार हरिश्चंद्र निवासी अदमापुर तालग्राम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हरिश्चंद्र राम निवास का साढ़ू बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें