फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध संबंध... 60 साल की पत्नी का कत्ल, इसलिए पोते को भी मारने का प्रयास; होश आने पर मासूम ने किया ये काम

Thu, 26 Jun 2025 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में अवैध संबंध के शक में 60 साल की पत्नी को पाटा से वारकर मार डाला। आरोपी नेन चिल्लाने पर आठ साल से पोते को भी मारने का प्रयास किया। सजेती के कोरिया गांव में यह वारदात हुई।
विज्ञापन
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर जिले में अवैध संबंध के शक में पति ने 60 साल की पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने पोते को भी मारने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सजेती थाना इलाके के कोरिया गांव में मंगलवार की रात अवैध संबंध के शक में पति ने लकड़ी के पाटे से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में आठ वर्षीय पोते को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। 

सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से खून से सना पाटा मिला है। बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोरिया गांव निवासी हीरालाल पंजाब में रहकर काम करता था। घर में पत्नी शिवकांती (60) पोते रौनक के साथ रहती थी। हीरालाल 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि वह पत्नी पर किसी से अवैध संबंध होने का शक करता था। 

पति ने शिवकांती के सिर पर किए कई प्रहार
मंगलवार की रात इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर हीरालाल ने पाटे से शिवकांती के सिर पर कई प्रहार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने पोते रौनक को भी अलग कमरे में ले जाकर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया। पोते के जानकारी देने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई। 

कार्यवाहक थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शिवकांती के बेटे विजय की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पत्नी पर शक करने पर हुए विवाद पर हत्या करने की बात सामने आ रही है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

 

पोते बोला- बाबा ने पाटा उठाकर दादी के सिर में मारा
शिवकांती के चार बेटे हैं, सभी बाहर रहते हैं। इनमें विजय परिवार के साथ कानपुर में रहता है। विजय का बेटा रौनक (8) गांव में दादी-दादी के पास रहता है। रौनक ने बताया कि देर रात बाबा हीरालाल घर पर आए। दादी ने उन्हें खाना खाने को दिया। थोड़ी देर बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन

बाद में बाबा ने पास में रखा पाटा उठाया और दादी के सिर पर तेजी से मार दिया। दादी के सिर से खून निकलने लगा। यह देखकर वह तेजी से चिल्लाया तो बाबा मेरा गला दबाकर कमरे के अंदर ले गए। इसके बाद कुछ याद नहीं, वह बेहोश हो गया था।

यह भी पढ़ें: UP: 'मेरा ऐसा कोई भी इरादा न था, उन्होंने...', ये बातें कह फूट-फूटकर रोया मां का मर्डर करने वाला नाबालिग बेटा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें