फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आकर पत्नी को दिया तीन तलाक, दहेज एक्ट का मुकदमा होने से नाराज था पति, नशे में करता था मारपीट

Thu, 08 Aug 2019 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के छिबरामऊ में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने से नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया का है। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाली पहुंचीं मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी सानिया बानो पुत्री राहत खान ने बताया कि उसका विवाह 4 जुलाई 2018 को जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज अंतर्गत ग्राम करीमगंज निवासी मो. अजहर खान पुत्र अच्छन खान के साथ हुआ था।
 

 

विज्ञापन

शादी के बाद पति अजहर खान, ससुर अच्छन खान, सास सरफराजी व देवर सादाब, ननद नरगिस, गुलफ्सा व रीना ने अतिरिक्त दहेज में मोटर साइकिल व एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर यह लोग मारपीट कर हाईवे पर छोड़ गए। यहां से वह मायके पहुंची।

इसके बाद छिबरामऊ में एसीजेएम कोर्ट में दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की जानकारी होने से पति अजहर नाराज हो गया। वह गुरुवार की दोपहर ससुराल पहुंचा। उसने पत्नी से गाली-गलौज करते हुए तीन तलाक दे दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि कन्नौज होने के कारण मामला संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

शराब के नशे में करता था मारपीट
 सानिया बानो ने बताया कि पति शराब का लती है। वह आए दिन उसके साथ नशे में धुत होकर मारपीट करता था। वह जयपुर में रहकर जरदोजी का काम करता है। वहीं से ससुरालीजन मारपीट कर हाईवे पर छोड़ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें