फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ हारने पर पत्नी को दांव पर लगा किया था दोस्तों के हवाले, पति सहित पांच पर रिपोर्ट हुई दर्ज

Fri, 20 Sep 2019 03:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

कानपुर के कल्याणपुर पुलिस ने जुआ हारने पर पत्नी को दोस्तों के हवाले करने वाले पति और उसके दोस्तों के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

16 सितंबर को आवास विकास के रहने वाले नशेड़ी ने जुआ हारने के बाद पत्नी को अपने पांच दोस्तों केहवाले कर दिया था।



विरोध पर पत्नी की पिटाई कर दी थी। नशेड़ियों से बचने के लिए महिला किचन में जा छिपी थी। आरोप था कि शिकायत पर पुलिस ने महिला को करीब एक घंटे तक थाने में बैठाए रखने के बाद पारिवारिक विवाद बता कर भगा दिया था।
 

यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ के आदेश के बाद गुरुवार को कल्याणपुर पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ कल्याणपुर ने बताया आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

जुए में रुपये हारने के बाद एक नशेबाज ने अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। नशेड़ियों के चंगुल से बचकर महिला किचन में जा छिपी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने सीओ कल्याणपुर से न्याय की गुहार लगाई। कल्याणपुर आवास विकास की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति शराब व जुए का लती है।

 
विज्ञापन

यूपी पुलिस
16 सितंबर को उसके पति अपने पांच दोस्तों संग घर आए। पति ने पहले पांचों युवकों के साथ जमकर शराब पी। इसके बाद जुआ खेलने लगा। आरोप है कि रुपये हारने पर जब महिला ने जुआ खेलने का विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई करने के बाद दोस्तों के हवाले कर दिया। इसके बाद पांचों ने उसे बदनीयती से दबोच लिया।

नशेड़ियों से बचने के लिए वह किचन में जा घुसी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। वहां, करीब एक घंटे तक बैठाए रखने के बाद पारिवारिक विवाद बताकर उसे भगा दिया। सीओ कल्याणपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच केआधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें