फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कारोबारी ने ऑनलाइन कंपनी से खरीदी किशोरी, बंधक बना कराता था काम, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Sep 2019 03:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में आर्यनगर निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी केएल थापर पर किशोरी को बंधक बनाकर काम करवाने के आरोप में गुरुवार रात डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई। पूछताछ के बाद किशोरी को स्वरूपनगर स्थित राजकीय महिला शरणालय भेज दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। कोहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि आर्यनगर सब्जी मंडी के पास रहने वाले केएल थापर का नयागंज में ड्राई फ्रूट और मसाले का कारोबार है। कुछ दिन पहले कारोबारी के पड़ोसियों ने डीएम से शिकायत की थी कि कारोबारी एक किशोरी को बंधक बनाकर घर पर काम करवाते है।
 
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर गुरुवार को चाइल्ड लाइन टीम कोहना पुलिस के साथ कारोबारी के घर पहुंची, जहां घर से सिलिगुड़ी निवासी किशोरी मिली। कारोबारी ने बताया कि पांच साल पहले ऑनलाइन कंपनी से किशोरी को खरीदा था। किशोरी का आरोप है कि कारोबारी बिना पगार के उससे घर का काम कराता है और ना ही उसके परिजनों से बातचीत करने देता है।

कुछ दिन पहले उसने यूपी-100 पर शिकायत दर्ज कराई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब चाइल्ड लाइन की तहरीर पर पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ मानव तस्करी (दास के रूप में किसी व्यक्ति को खरीदना), बंधुआ मजदूरी करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें