इसी दौरान युवक अचानक कमरे से बाहर निकला और जेब से जहरीला पदार्थ निकालकर खा लिया। बताया जा रहा है कि उसने ब्लेड निकालकर हाथ काटने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर ब्लेड छीन लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद था और उन्हें समझाया जा रहा था। इसी दौरान युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।