फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में पत्नी के पास आई पति की कॉल, कुवैत से फोन पर कहा तलाक-तलाक-तलाक

Mon, 20 May 2019 10:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
फोन पर पत्नी से बोला तलाक तलाक तलाक - फोटो : social media
विज्ञापन
हरदोई के मल्लावां में दहेज में दो लाख रुपये देने से इनकार करने पर कुवैत में कार्य कर रहे युवक ने दो दिन पूर्व पत्नी को फोन पर ही तीन बार तलाक कह दिया। सकते में आई पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत एसपी और मल्लावां कोतवाली में की है।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसका निकाह दो वर्ष पूर्व कस्बे के ही एक मोहल्ले में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुराली दहेज में दो लाख रुपये मांग रहे थे।

 
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद उसका पति कुवैत नौकरी करने चला गया

युवती का कहना है कि उसने परिजनों की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रुपये देने में असमर्थता जताई। शादी के कुछ समय बाद उसका पति कुवैत नौकरी करने चला गया। पति कुवैत से भी फोन कर अक्सर रुपयों की मांग कर रहा था।

दहेज न दे पाने की बात पर 18 मई की दोपहर मोबाइल पर ही तीन बार तलाक कह दिया। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें