फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार सवार सभी लोग घायल, दूल्हा-दुल्हन समेत चार रेफर 

Mon, 20 May 2019 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होने से दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर में सोमवार को दुल्हन को विदा कराके अपने घर वापस लौट रहे दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


रविवार को कमालपुर बिधूना निवासी लाखन सिंह के पुत्र विकास प्रजापति की शादी पिपरी थाना मंगलपुर निवासी गजोधर सिंह की पुत्री पिंकी के साथ हुई थी। सोमवार को सुबह वैगनआर कार से विकास, दुल्हन पिंकी को विदा कराके अपने घर कमालपुर बिधूना जा रहा था।

 
विज्ञापन

अचानक सामने जानवर आ जाने से पलट गई कार

कार में रिषभ (15) पुत्र रजनीश निवासी बर्रा कानपुर देहात, रिंकू (18 ) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी फिरोजाबाद, आशीष (25) पुत्र शंभूदयाल निवासी शीतलपुर किशनी मैनपुरी भी थे। दिबियापुर के समीप दोपहर लगभग 11 बजे अचानक कार के सामने जानवर आ जाने से कार पलट गई।

इससे दूल्हा-दुल्हन समेत सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से रिंकू को छोड़कर सभी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें