फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न होने पर भी खरीदा हेलमेट, विरोध करने पर आग बबूला हुआ पति, पत्नी को पीटा

Mon, 19 Aug 2019 08:39 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने घर में बाइक न होने के बावजूद हेलमेट खरीद लिया। इस पर पत्नी ने विरोध जताया तो उसे पीट दिया। पिटाई से घायल महिला ने पति के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपनियाखेड़ा निवासी सूरती ने बताया कि उसके घर में बाइक नहीं है। 18 अगस्त की शाम उसका पति सोबरन हेलमेट खरीद लाया। इस पर सूरती ने कहा कि जब घर में बाइक नहीं है तो हेलमेट क्यों ले आए। इस पर उसका पति नाराज हो गया। उसने लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें