हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्नई वृंदावन निवासी बीमार महिला लखनऊ से दवा लेकर लौटते समय बेहोश हो गई। इस पर उसके साथ गए नशेड़ी पति का पारा चढ़ गया। वह बेहोशी में ही पत्नी को पीटकर घर तक घसीटकर ले गया। घर पर कुछ ही देर में पत्नी ने दम तोड़ दिया।
मृतका की सास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्नई वृंदावन निवासी संतोष की पत्नी रमावती (48) एक माह से बीमार थी। संतोष दूसरों के खेतों में मजदूरी करता है।