फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हैवानियत: पकौड़ी बना रही पत्नी का चाकू से काटा गला, पेट पर भी किए कई वार

Tue, 20 May 2025 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में हैवान बने पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कन्नौज जिले में शराबी पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की। पति ने पकौड़ी बना रही पत्नी का चाकू से गला काटा। यही नहीं हैवान बने पति ने पेट पर भी कई वार किए। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चिंतामणि गांव का है। गंभीर हालत में सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


शराबी पति चाकू मारकर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी कई दिनों से पत्नी को जबरन मायके भेजने पर अड़ा था। मायके में मां-बाप के न होने के कारण पत्नी जाने से इनकार कर रही थी। पुलिस आरोपी पति आकाश की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें