फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी ने जहर खाकर दी जान, पति जुदाई बर्दाश्त न कर पाया और फांसी लगा ली

Thu, 13 Jun 2019 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में पति व पत्नी के आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चांदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर घंघौरा गांव में बुधवार रात पहले पत्नी फिर पति ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


यहां घंघौरा गांव निवासी मोनू बाल्मीकि किसानी करता था। उसकी पत्नी करिश्मा (20) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इसके बाद पति मोनू (22) ने पत्नी को मृत अवस्था में देख कर घर के सामने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

सुबह होते ही दंपत्ति की मौत की खबर आग तरह क्षेत्र में फैल गई। एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी। आपसी संबंध को लेकर पति-पत्नी में अनबन थी। आए दिन झगड़े होते थे। भाई मझोले के मुताबिक मोनू कई बार पत्नी को समझा कर मायके से घर लाया था।
विज्ञापन


बुधवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे चांदपुर थाना अध्यक्ष कैलाश नाथ ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें