रूरा। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
रूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी कानपुर के हरजिंदर नगर के आशीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व अन्य ससुरालीजन दहेज में बाइक और तीन लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोप लगाया कि पहले जेठ ने जबरिया शारीरिक संबंध बनाने की नियत से छेड़छाड़ शुरू की। पति से विरोध जताने पर उसने अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो पति ने जबरिया दवा खिलाकर गर्भपात कराया तो उसकी हालत गंभीर होने पर ससुराल वालों ने उसे मायके भेज दिया । जब वह दोबारा ससुराल गई तो मारपीट कर घर से निकाल दिया।